फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सबूतों के अभाव में मोबाइल छीनने के मामले में दो युवक बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मोबाइल छीनने के तीन साल पुराने मामले में जिला अदालत ने दो आरोपी युवकों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। युवकों की पहचान मोहम्मद नजीम और पारस के रूप में हुई है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने दोनों को मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। अदालत में शिकायतकर्ता बयान देने नहीं आया। युवकों का केस लड़ने वाले वकील विनय यादव ने कोर्ट में दलील दी कि पुलिस ने मोहम्मद नजीम और पारस पर झूठा केस दर्ज किया था। इसके अलावा पुलिस के पास शिकायतकर्ता से छीने गए मोबाइल का ईएमईआइ नंबर और बिल भी नहीं था। इस पर अदालत ने दोनों को बरी कर दिया।
विज्ञापन


क्या था मामला
यूपी के जिला आजमगढ़ की तहसील माऊ के गांव साटियाओ के शकील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौकरी के लिए चंडीगढ़ आया था। यहां वह अपनी बुआ के घर बहलाना में रहता है। नौकरी नहीं मिलने पर वह गांव वापस जा रहा था। रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिए वह पैदल जा रहा था। 14 जून 2021 की रात 12.20 बजे जब वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 एसडीएम कार्यालय के पीछे पहुंचा तभी बाइक सवार तीन युवक उसके पास आए। बाइक पर सबसे पीछे बैठे एक युवक ने उसके हाथ से मोबाइल फोन और एक अन्य युवक ने उसका पर्स छीन लिया। इसमें एक हजार रुपये, आधार कार्ड और वोटर कार्ड था। मोबाइल व पर्स छीनने के बाद तीनों युवक मौके पर फरार हो गए। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने मोहम्मद नजीम और पारस को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें