सूचना मिलते ही एसडीएम मनजीत कौर, डीएसपी हरदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकालने के लिए पुलिस बल को बुलाया। इसके बाद बच्चे की मूवमेंट जानने के लिए करीब साढ़े पांच बजे कैमरा अंदर डाला गया तो बच्चे का हाथ हिलता दिखाई दिया। वहीं घटना की खबर लगते ही सांसद भगवंत मान भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने की मांग की।
डीएसपी हरदीप सिंह ने कहा कि चार जेसीबी मशीनों से मिट्टी को हटाया जा रहा है। मौके पर डॉक्टरों की टीम को बुला लिया गया है। बच्चे को बचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
भारी पड़ी लापरवाही
जरा सी लापरवाही परिवार को भारी पड़ गई। पुराने बोर से जब पानी आना बंद हो गया तो अजमेर सिंह के परिवार ने नया बोर बनवा लिया। इसके बाद भी कई साल से पुराने बोर को बंद नहीं किया। उसे मात्र कपड़े से ढंककर वहां ईंटें रख दी गई थी। इसी बोर में फतेहवीर गिर गया। हादसे के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। शादी के दस साल बाद सुखविंदर सिंह के घर बेटा हुआ था। फतेहवीर पूरे परिवार का लाडला है।