फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी में डड्डूमाजरा की दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों से पुलिस ने दो महिलाओं को नशा तस्करी में गिरफ्तार किया है। महिलाओं से 9 ग्राम स्मैक और 100 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए हैं। संबंधित थाना पुलिस ने डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी बानो (32) और मधु (35) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार शाम मौलीजागरां थाना पुलिस पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इलाके में एक महिला नशे के इंजेक्शन बेचने के फिराक में घूम रही है। इसके बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी। टीम ने रेलवे रोड पर शनि मंदिर के पास आरोपी महिला मधु को शक के आधार पर रोककर जब तलाशी ली तो उससे 100 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन का पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब उससे पूछताछ करने में जुटी है कि वह नशे के इंजेक्शन कहां से खरीद कर लाई थी और किसे बेचने जा रही थी।
उधर, सेक्टर 11 थाना पुलिस रविवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम सेक्टर 14/15 की विभाजित सड़क पर शक के आधार पर एक महिला को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस उसके कब्जे से 9 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि उसका नाम बानो है और वह डड्डूमाजरा कॉलोनी की रहने वाली है। इसके बाद उसे पकड़कर सेक्टर-11 के थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें