फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टूव्हीलर मैकेनिक ने फंदा लगाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मोरीगेट के रहने वाले 43 साल के टूव्हीलर मैकेनिक शौकत अली ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात दो बजे की है लेकिन परिवार को पता उस समय चला जब सुबह 5 बजे नमाज के लिए उठे। इसके बाद पुलिस की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शौकत अली अपनी पत्नी और दो बेटों 19 और 15 साल के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहता था। उसके माता-पिता ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। शौकत अली दोपहिया वाहन का मैकेनिक था। पुलिस जांच में पता चला कि वह शराब पीने का भी आदी था। हालांकि, उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें