फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत दो ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-29ए और बी में एक महिला समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान रेणु (39) और अमरीश कुमार मिश्रा (50) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल, इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने शव को जीएमसीएच-32 के मोर्चरी में रखवाकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर-29ए के मकान नंबर 648 में एक महिला ने लोहे के रॉड से फंदा लगा लिया। सूचना पर पुलिस ने रेणु को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेणु का पति राजपाल कटारिया एक केबल फैक्टरी में काम करता है। महिला अपने पति व 16 वर्षीय के बेटे के साथ रहती थी। पुलिस रेणु के सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, सेक्टर-29 बी स्थित ट्रिब्यून कालोनी से सूचना मिली कि अमरीश कुमार मिश्रा ने पंखे से फंदा लगाया है। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में अमरीश प्राइवेट काम करते थे। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें