फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजा दो ट्रक सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ग्रुप हेल्पिंग हैंड और जेवीटी प्रोग्रेसिव सोसायटी ने मिलकर पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए दो ट्रक राहत सामग्री रवाना की है। इन ट्रकों में दवाइयां, गद्दे, चमड़े के जूते और खाने के पैकेट शामिल हैं। राहत सामग्री को अजनाला, हवेलीवाला और गांव वोली भेजा गया है, ताकि वहां के प्रभावित परिवारों को मदद पहुंच सके। संस्था इससे पहले भी फिरोजपुर में पालतू जानवरों के लिए चारे का इंतजाम कर भेज चुकी है, ताकि बाढ़ से प्रभावित पशुओं को बचाया जा सके। यह संस्था मोहाली की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत लोगों की तरफ से चलाई जाती है। इनमें से कई लोग चंडीगढ़ और ट्राइसिटी में रहते हैं और समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता करते रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें