अमृतसर। थाना लोपोके पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरसेवक सिंह उर्फ गुरप्रीत सिंह (गांव चोगावां) और पंजाब सिंह (गांव तुर, थाना भिंडी सैदां) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान गांव चोगावां के पास युवकों को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी में उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में थाना लोपोके में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेगी। संवाद