फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिस की ड्रेस में घर-घर चंदा वसूल रहे दो लोग काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-35बी में पुलिस की ड्रेस में घर-घर चंदा इकट्ठा कर रहे दो लोगों को पकड़कर बीबीएमबी कॉलोनी आरडब्ल्यूए की प्रधान प्रीति वर्मा ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

प्रीति वर्मा ने बताया कि दो लोग जन्माष्टमी का प्रोग्राम बताकर चंदा इकट्ठा कर रहे थे। इन्होंने पुलिस की ड्रेस पहन रखी थी। इसे लेकर आसपास के लोगों ने शिकायत की, वह मौके पर पहुंचीं और पूछताछ के बाद पुलिस बुलाकर दोनों को सौंप दिया। प्रीति वर्मा ने बताया कि आरोपी खुद को कभी बनूड़, कभी राजस्थान निवासी बता रहे थे। सेक्टर-36 पुलिस थाना पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें