फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वाईपीएस चौक पर लगे कौमी इंसाफ मोर्चे में लड़े दो निहंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वाईपीएस चौक पर लगे कौमी इंसाफ मोर्चे में सेवा निभा रहे दो निहंग भिड़ गए। इस दौरान एक न एक निहंग ने दूसरे की आंख पर कड़ा से वार किया। इस कारण उसकी आंख की रोशनी चली गई। इस संबंध में मटौर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान हरमिंदर सिंह उर्फ बबलू के रूप में हुई है। जांच अधिकारी लखवीर सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है, उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मेजर सिंह वासी गांव सोहाना ने बताया कि वह वाईपीएस चौक पर बंदी सिखों की रिहाई के लिए लगाए गए पक्के मोर्चे में सेवा निभा रहा है। बीते छह नवंबर को वह कार सेवा दिल्ली वालों के लंगर में सेवा कर रहा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हरमिंदर सिंह लंगर में आया और उसने लंगर में पड़ी दूध की बाल्टी में से एक गिलास दूध का भर लिया। जब उसने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने अपने हाथ में डाला कड़ा उसकी बाईं आंख पर मारा। कड़ा लगने से उसकी आंख से खून बहने लगा और हरमिंदर ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जब उसने अपने बचाव में शोर डाला तो आरोपी वहां से फरार हो गया। उसे इलाज के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी आंख की रोशनी पक्के तौर पर चली गई है। अब पुलिस ने उसके बयान दर्ज करके आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें इससे पहले भी इस मोर्चे में निहंगों का झगड़ा हो चुका है। झगड़े में एक निहंग ने दूसरे पर गोली चला दी थी। गनीमत यह रही कि वह बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें