फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों में छिपाकर ला रहे थे हेरोइन, दो नाइजीरियन गिरफ्तार

Thu, 29 Jun 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Two Nigerian arrest
विज्ञापन
खुद को फुटबॉल का नेशनल प्लेयर बताने वाले नाइजीरियन इकोचुकवू को साथी समेत हेरोइन के साथ ट्रिब्यून चौक पर बुधवार को एनसीबी ने काबू किया है। दोनों दवाओं के नाम पर तमिलनाडु व कोलकाता से हेरोइन लाकर पंजाब व ट्राइसिटी में सप्लाई करते थे। आरोपियों का एक दिन के रिमांड में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एनसीबी जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ट्रिब्यून चौक से 200 मीटर की दूरी पर स्विफ्ट कार सवार इकोचुकवू और उसके सहयोगी अलिटयुमो को 536 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी तमिलनाडु स्थित त्रिपुरा से गाड़ी में कपड़ों में हेरोइन छिपाकर ला रहे थे। दोनों का वर्तमान में ठिकाना दिल्ली स्थित उत्तम नगर के नवादा गांव में है।

कोहनी में चोट के बाद कॅरियर खत्म
कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि इकोचुकवू ने बताया कि वह चार साल पहले फुटबाल का नेशनल प्लेयर था। उसने कोलकाता, केरल और अन्य राज्यों में फुटबाल खेला है, लेकिन करीब 4 साल पहले उसकी कोहनी में गहरी चोट आने के कारण वह दोबारा फुटबॉल ग्राउंड पर नहीं उतर सका और उसका कॅरियर खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ बार ट्राइसिटी में दे चुके सप्लाई

- फोटो : Demo Pic
आठ बार ट्राइसिटी में दे चुके सप्लाई
अलिटयुमो का बड़ा भाई पहले से नशा तस्करी का काम करता था। कुछ साल पहले वह यह धंधा छोड़कर विदेश चला गया। इसके बाद से दोनों आरोपियों ने नशा तस्करी की बागडोर थाम ली। सूत्रों के अनुसार आरोपी करीब 8 बार त्रिपुरा से कपड़ों में हेरोइन छिपाकर दिल्ली, चंडीगढ़, पिंजौर और अंबाला में सप्लाई कर चुके हैं।

दिल्ली की टैक्सी करता था ड्राइव
आरोपियों से बरामद स्विफ्ट कार दिल्ली निवासी अशोक के नाम रजिस्टर्ड है। यह एक टैक्सी है, जिसे आरोपी नाइजीरियन अलिटयुमो चलाता है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों में किसी को हिंदी नहीं आती है।

इकोचुकवू ने पूछताछ में खुद को फुटबॉल का नेशनल प्लेयर बताया है, लेकिन इस बारे में टीम जांच कर रही है। इसके अलावा वीरवार को आरोपी के घर की तलाशी के दौरान कई खुलासे होने की उम्मीद है। अभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
कौस्तुभ शर्मा, एनसीबी जोनल डायरेक्टर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें