फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 14.13 लाख साइबर ठगी में दो और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दिल्ली में मकान किराये पर देने के नाम पर 14.13 लाख रुपये की साइबर ठगी के करीब तीन साल पुराने मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भरतपुर निवासी विक्रम सिंह भंडारी और दौसा निवासी दिलखुश मीणा के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुद को सीआईएसएफ अधिकारी बताकर शिकायतकर्ता से अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई थी। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें