फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राह चलती महिला के हाथ से दो बदमाशों ने छीना मोबाइल, बाइक पर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में स्नेचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब सेक्टर-34 में मुख्य हाईवे के साथ लगती सड़क पर शनिवार सुबह बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने राह चलती महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद किसान भवन की ओर फरार हो गए। सूचना पाते ही पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जीरकपुर निवासी शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह रोजाना की तरह ही शनिवार सुबह सेक्टर-34 बस स्टाॅप के पास ऑटो से उतरी। वह उतर कर पैदल मुख्य मार्ग के साथ साइकिल ट्रैक पर चल रही थी। वह मोबाइल फोन से अपनी दोस्त से बात कर रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। उस युवक का एक अन्य साथी पहले से ही हेलमेट डालकर बाइक स्टार्ट लेकर खड़ा था। मोबाइल छीनने वाला युवक साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंची और महिला ने पूरी घटना उन्हें बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें