फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहीदों की याद में 30 जनवरी को सरकारी कार्यालयों में रखा जाएगा दो मिनट का मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को सुबह 11 बजे हरियाणा सरकार के सभी कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी एक पत्र में राज्य के सभी विभागाध्यक्षों, अंबाला, हिसार, रोहतक, फरीदाबाद, करनाल और गुड़गांव के मंडल आयुक्तों, सभी उपायुक्तों और उपमंडल अधिकारी (नागरिक) को इस संबंध में आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें