जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड पर साहनेवाल से शेरपुर की तरफ एक कंटेनर जा रहा था। उसके आगे बोलेरो गाड़ी थी। गाड़ी के साथ बाइक और साइकिल सवार के साथ-साथ ऑटो चल रहा था। इसी दौरान कंटेनर ने पीछे से बोलेरो को टक्कर मार दी। जिससे वह गड्ढे में जा घुसी। बैलेंस बिगड़ने के कारण कंटेनर वहीं पलट गया। जिसके नीचे साइकिल सवार और बाइक सवार अर्जुन आ गए।
कंटेनर ने साथ चल रहे ऑटो को भी क्षतिग्रस्त कर गया। जिसमें सवार आटो मालिक भोला सहित छह लोग घायल हो गए। एक बार तो वहां चीखने चिल्लाने की आवाजों से कोहराम मच गया। लोग नीचे कइयों के दबे होने की आशंका जताने लगे।
इसके बाद लोग बचाव कार्य में जुट गए और कंटेनर को हटाने की कोशिश की। लेकिन हटाना तो दूर वहां मौजूद लोगों से कंटेनर हिला भी नहीं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने क्रेन मंगवाई। जब कंटेनर हटवा कर ट्रक सीधा किया गया तो उसके नीचे से दो लोग निकले। जिनमें से एक अर्जुन और दूसरे साइकिल सवार की पहचान नहीं हो पाई।
कंटेनर चालक के काबू होने पर ही पता चल पाएगा कि वह कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था। एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि कंटेनर काफी तेज था और बोलेरो को टक्कर मारने के बाद संतुलन बिगड़ने पर पलट गया।- थाना डिविजन छह, एसएचओ, अमरजीत सिंह