पंचकूला जीरकपुर सड़क पर हुए एक हादसे में पंचकूला वासी दो व्यक्तियों की मौत हो गई।
दोनों देर रात पंचकूला से जीरकपुर की ओर गाड़ी से आ रहे थे। मौके से मिली जानकारी के मूताबिक देर रात करीब 12 बजे मनोज मलिक वासी सेक्टर 12 ए पंचकूला व हिमांशू त्यागी वासी सेक्टर 20 पंचकूला कार से जीरकपुर की ओर आ रहे थे। जब वह फ्लाई ओवर पर चढ़ने लगे तो उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाडी पलट कर दूसरी ओर जा गिरी और हादसे में दोनों की मौत हो गई। हिमांशु त्यागी की बद़्दी में दवाइयों का खुद का कारोबार था जबकि मनोज यहां डाक्टर रेडिस नाम की दवा लैब में काम करता था।
मनोज अपनी पत्नी शालू को रात को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठाकर हिमांशु के साथ आया था। हादसे के बाद दोनों बूरी तरह से गाड़ी में फंस गए थे।
लोगों ने उन्हें कार के अंदर से मुश्किल से बाहर निकाला। एक्सीडेंट के बाद वहां क्षतिग्रस्त कार के अंदर से सामान भी चोरी हुआ है।
मनोज का मोबाइल फोन नहीं मिला जबकि हिमांशु त्यागी का पर्स नहीं मिला। कार के अंदर बैटरी नहीं मिली।