चंडीगढ़। दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन को समर्थन दिया है। इन दोनों प्रत्याशियों ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा और संजय टंडन से मुलाकात के बाद बताया कि यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर लिया है। आजाद उम्मीदवार महंत रविकांत और विवेक शर्मा ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के लिए चुनाव प्रचार के साथ सहयोग करें। टंडन ने इस समर्थन के लिए महंत रविकांत और विवेक शर्मा का आभार जताया। टंडन ने कहा कि यह समर्थन बिना किसी शर्त दिया गया है, इसलिए भाजपा संगठन ने भी उनकी सराहना की है।