फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो इमिग्रेशन कंपनियों पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस ने दो अलग-अलग इमिग्रेशन कंपनियों के मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ वर्क व टूरिस्ट वीजा दिलाने का झांसा देकर 21 लोगों से करीब 1.22 करोड़ की ठगी के आरोप में मामला दर्ज किया है। पहले मामले में शिकायतकर्ता को आस्ट्रेलिया वर्क वीजा का लालच दिया गया। पहले मामले में हिमाचल प्रदेश के गांव चौली (कांगड़ा) और पंजाब के रहने वाले अजय कुमार समेत 9 लोगों ने शिकायत दी है कि सेक्टर-17, नेक्सस ग्लाइड ओवरसीज कंसल्टेंट के मालिक और एसोसिएट पंकज, राहुल शर्मा, सुनैना, हरप्रीत कौर, महक शर्मा, सुनेहा, जसविंदर, नीरज, ईशा, मनदीप व अन्य ने ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर लगभग 38,43,000 रुपये की ठगी की। दूसरे मामले में अलग-अलग राज्यों के सुभाष वर्मा समेत 13 लोगों ने आरोप लगाया कि सेक्टर-17, वर्ल्ड वॉक इमिग्रेशन के अनुभव गर्ग उर्फ अंशु, जसदीप, हनी सिंह, पूनम शर्मा, सतकार सिंह, फतेह, रितिका, अनु, राजवीर, वरुण, रुद्र सिंह, राजबीर सिंह, राजदीप, सहजप्रीत, हरजीत सिंह, ऋषिता, रुदर, जानवी शर्मा, रमनदीप सिंह और अन्य ने लक्जमबर्ग का वर्क वीजा दिलाने का वादा किया। आरोप है कि 83,61,000 रुपये लेने के बाद न तो वीजा दिया गया और न ही रकम लौटाई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने दोनों मामलों में इमिग्रेशन एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें