फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर 25/38 की सड़क पर दो गुटों में पथराव, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम को सेक्टर 25/38 की सड़क पर दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। दोनों गुटों के लोगों ने व्यस्त सड़क पर ही एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। सरेआम बीच सड़क हो रहे इस पथराव की सूचना पाते ही एक के बाद एक कई पीसीआर की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस को आते देख दोनों गुट के लोग फरार हो गए। वहीं, हमले के दौरान सड़क पर जाने वाले यात्री भी पथराव को देख रुक गए और वहां पर कुछ समय के लिए यातायात जाम लगा रहा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सेक्टर-25 से एक युवकों का गुट सेक्टर-38 पहुंचा। यहां पर किसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच गर्मागर्मी हो गई। इसके बाद एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। घटना के बाद एहतियातन इलाके में पुलिस बल खड़ा कर दिया गया है। पुलिस झगड़े का कारण और दोनों गुटों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें