फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहर में नहाने पहुंचे पांच दोस्त, दो गहरे पानी में बहे, तलाश में जुटे गोताखोर

Thu, 11 May 2023 07:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

17 वर्षीय साहिल फिलहाल गांव खेड़ी ब्राह्मण में रहता है। वह अपने दोस्त सुंदरपुर निवासी 17 वर्षीय श्रवण व तीन अन्य के साथ दोपहर को नहाने नहर पुल पर पहुंचा था। जहां अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए। अन्य दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन दोनों पानी में बहने लगे। 
विज्ञापन
तलाश में जुटे गोताखोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ढांड रोड पर गांव ज्योतिसर के पास भाखड़ा नहर में नहाने गए दो दोस्त गहरे पानी में बह गए। इनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं तो वहीं परिजनों में हाहाकार मचा है। बताया जा रहा है कि गांव संधीर जिला करनाल का रहने वाला 17 वर्षीय साहिल फिलहाल गांव खेड़ी ब्राह्मण में रहता है।

विज्ञापन


वह अपने दोस्त सुंदरपुर निवासी 17 वर्षीय श्रवण व तीन अन्य के साथ दोपहर को नहाने नहर पुल पर पहुंचे थे। जहां अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए। अन्य दोस्तों ने शोर मचाया। वहीं इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर गोताखोर प्रगट सिंह की टीम को बुलाया। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें