चंडीगढ़। खराब मौसम के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से जाने वाली दो उड़ानों को रद्द कर दिया गया। दिल्ली के लिए फ्लाइट संख्या 6ई2159 व 6ई2162 रद्द रही। वहीं, 36 उड़ानें अपने तय समय से देरी से उड़ीं। इसमें 31 उड़ानें ऐसी हैं, जो अपने 30 से 40 मिनट लेट रहीं, जबकि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई व लखनऊ की उड़ानें अपने तय समय से 2 से 3 घंटे लेट रहीं।