फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में दो वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, हरकत में आई पुलिस ने खोले राज

Fri, 06 Dec 2019 02:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
दो अलग-अलग वीडियो की स्क्रीन शॉट तस्वीर।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह सोशल मीडिया में वायरल वीडियो खैरोली की नहीं बल्कि मढ़ियाली गांव और लुजोता की है। हवाई फायर करने वाला वीडियो कुआं पूजन कार्यक्रम का है, जिसमें कुछ युवक फायरिंग कर रहे हैं। इनमें एक आरोपी विनोद उर्फ बिन्नी के खिलाफ पुलिस ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में मामला दर्ज कर किया था। सीआईए टीम ने उसको गिरफ्तार कर कोर्ट में भी पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी से एक कट्टा भी बरामद किया है। बता दें कि 28 नवंबर को तीन अलग-अलग वीडियो वायरल हुए। पुलिस ने इसकी जांच की तो दोनों ही वीडियो अलग-अलग जगह के मिले। एक वीडियो में मोस्ट वांटेड अपराधी विक्रम उर्फ पपला पर बनाए गए गाने पर कुछ युवा गाड़ी पर अर्धनग्न अवस्था में डांस कर रहे थे।

दूसरी वीडियो में कुछ युवा दोनाली बंदूक, पिस्टल, रिवॉल्वर से हवाई फायर करते दिखाई दे रहे हैं। गाड़ी पर चढ़कर नाचने वाला वीडियो गांव लुजोता का है। जिसमें गांव खैरोली के युवा एक बरात में लुजोता गांव गए थे। वहां का वीडियो है। यह वीडियो 13 नवंबर का था। हवाई फायरिंग वाला वीडियो गांव मढ़ियाली का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां एक कुआं पूजन का कार्यक्रम था। 51 सेकेंड के वीडियो में कुछ युवा अलग-अलग हथियार से फायर करते दिखाई दे रहे हैं। जिसमें कुछ महिलाएं भी दिखाई दे रही थी। यह वीडियो पुलिस के लिए सिर दर्द बना था। पुलिस ने दोनों ही वीडियो का पता लगा लिया है। हवाई फायरिंग वाली वीडियो में पुलिस ने विनोद उर्फ बिन्नी का अवैध हथियार रखने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में भी पेश कर दिया। न्यायाधीश ने उसे जेल भेज दिया है। इस मामले में और भी लोग शामिल हैं जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

विक्रम उर्फ पपला के नाम पर अलर्ट हुई थी पुलिस
दरअसल, इन वीडियो के विक्रम उर्फ पपला से जुड़े होने को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई थी। विक्रम उर्फ पपला खैरोली के गुरु शक्ति के छोटे भाई शक्ति की शादी 23 नवंबर को थी। माना जा रहा था कि यह वीडियो उस शादी समारोह का है। पुलिस ने एक दिन बाद ही खुलासा कर दिया था कि वीडियो खैरोली गांव का नहीं हैं। बता दें विक्रम उर्फ पपला हरियाणा में दो लाख रुपये का इनामी बदमाश है।
पुलिस ने दो दिसंबर को विनोद उर्फ बिनी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी मंढियाली में 10 नवंबर को एक कुआं पूजन कार्यक्रम में हवाई फायर कर रहा था। कुछ दिन पहले व्हाट्सएप ग्रुप में दो वीडियो वायरल हुए। इनमें एक वीडियो गांव लुजोता का है तो दूसरी गांव मंढियाली का। - नरेश कुमार, पुलिस प्रवक्ता,महेंद्रगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें