चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना संक्रमित दो मरीज मिले जबकि सात दिन की अवधि पूरी करने पर 6 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 17 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1767 लोगों की जांच की जिसमें से एक पुरुष व एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई। मौजूदा समय में पीजीआई में 3 व जीएमसीएच- 32 में कोरोना का एक मरीज भर्ती है।