फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मार्डन कांप्लेक्स और डुप्लेक्स की सड़क पर फिर फंसीं दो कारें

विज्ञापन
मार्डन कांप्लेक्स और डुप्लेक्स के बीच वाली सड़क पर  फंसी हुई कार
विज्ञापन
मनीमाजरा। माॅडर्न कांप्लेक्स और डुप्लेक्स के बीच की मुख्य सड़क की हालत खस्ता होती जा रही है। शुक्रवार को भी हुई बरसात के बाद सड़क पर डाली की मिट्टी धंस जाने से दो गाड़ियां फंस गईं। इन गाड़ियों को निकालने के लिए जेसीबी को बुलाना पड़ा। ऐसा पिछले महीने से हो रहा है। इस सड़क पर जब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन डाली गई तो उस दौरान इस खोदाई वाली जगह पर मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी गई थी। आरडब्ल्यूए माॅडर्न कांप्लेक्स एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी शाम सिंह का कहना कि अगर खुदाई की गई जगह डाली गई मिट्टी उस दौरान पानी डालकर उसके ऊपर रोड रोलर चालकर दबाया जाता तो समस्या नहीं होती। वहीं, शाम सिंह ने बताया कि डुप्लेक्स के मकान नंबर-5601 से लेकर 6154 के सामने वाली सड़क पर खोदी गई सड़क के कारण पैदल चलता मुश्किल हो गया है। डुप्लेक्स के मकान नंबर 5905 रहने केएल सचदेवा ने बताया कि उनकी डस्टर गाड़ी मकान नंबर-5603 के सामने सड़क की खोदी हुई जगह फंसी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें