फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में दो भाई बरी

Sat, 05 Apr 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में आरोपी दो भाइयों को अदालत ने सबूत के अभाव में बरी कर दिया। मृतक रेप के मामले में आरोपी था। हत्या के इस मामले में पुलिस ने दो भाइयों रमेश और सुरेश को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


मामला 10 सितंबर 2012 का है। उस रोज मौलीजागरां निवासी राजकुमार का शव पुलिस को पंचकूला के सेक्टर-23/24 की डिवाइडिंग रोड पर मिला था। राजकुमार के सिर में गोली मारी गई थी। राजकुमार के एक भाई की हत्या के मामले में गवाही के दौरान रमेश बयान से मुकर गया था। इसके बाद से दोनों में रंजिश चल रही थी।

रमेश पर आरोप था कि राजकुमार की पत्नी से भी अवैध संबंध थे। लेकिन रमेश पर लगाए गए आरोप सिद्ध नहीं हो सके। नतीजतन सुरेश और रमेश को हत्या के इस मामले में बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें