फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई को दान में मिले दो शरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई एनोटॉमी विभाग को शुक्रवार को दो शरीर दान में प्राप्त हुआ। सेक्टर-24 ए निवासी मनमोहन सिंह का 90 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। उनके बेटे गुरमीत सिंह ढिल्लों, बेटी सुदीप कौर, मनजीत कौर व प्रदीप कौर ने उनका शरीर पीजीआई को दान करने का निर्णय लिया। उनके इस सराहनीय कार्य पर विभाग ने आभार जताया है। इसके साथ हरियाणा के कैथल निवासी 46 वर्षीय डॉली का शरीर भी दान में प्राप्त हुआ है। डॉली की मृत्यु वीरवार को हुई थी। उसके बाद उनकी मां वर्षा रानी और भाई हितेश मलिक, अमित मलिक और शीतल मलिक की ओर से उनका शरीर दान करने का निर्णय लिया गया। उनके प्रति भी विभाग ने आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें