चंडीगढ़। सेक्टर-25/38 लाइट पॉइंट पर बाइक सवार दो अज्ञात युवक एक महिला के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में उसका आधार कार्ड, मोबाइल फोन (रेडमी 6ए, स्काई कलर), 20,000 रुपये नकद और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। मलोया पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक का नंबर और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। धनास की महिला ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-50 की एक कोठी में काम करती है। 11 नवंबर को काम खत्म कर घर लौट रही थी। जब वह सेक्टर- 25/38 लाइट पॉइंट पर पहुंची, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गए।