चंडीगढ़। सारंगपुर थाना पुलिस ने नशा तस्करी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें धनास निवासी रंजीत उर्फ कर्मा (25) और सूरज उर्फ भूत (28) शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 53.08 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने रंजीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि सूरज का तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लुधियाना और अमृतसर से सस्ते दामों पर हेरोइन लाकर चंडीगढ़ और मोहाली में सप्लाई करते थे। उनके निशाने पर कॉलोनियों में रहने वाले लोग और छात्र रहते थे जिन्हें महंगे दामों पर नशा बेचा जाता था।