फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की सिंथेटिक ड्रग्स के साथ 2 गिरफ्तार, महिला निकली मास्टरमाइंड

Fri, 30 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
75 लाख की सिंथेटिक ड्रग समेत दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने वीरवार देर रात 75 लाख रुपये की सिंथेटिक ड्रग समेत एक व्यक्ति को उसकी महिला साथी के साथ गिरफ्तार किया है। थाना मौड़ में आरोपी महिला परमजीत कौर निवासी बिश्र नगर पटियाला और ठेकेदार गुरदीप शर्मा निवासी होम लैंड बठिंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एसपीएच नानक सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला अपने किसी साथी समेत चंडीगढ़ नंबर की आईकान कार में मौड़ मंडी के पास सिंथेटिक ड्रग बेचने के लिए आई है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर मानसा की तरफ से आ रही उक्त कार को चेकिंग के लिए रोका।

तलाशी में कार डेढ़ सौ ग्राम सिंथेटिक ड्रग बरामद किया गया। इस पर पुलिस ने कार चालक गुरदीप शर्मा और महिला परमजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया और दोनों खिलाफ थाना मौड में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आई आरोपी महिला पटियाला निवासी

75 लाख की सिंथेटिक ड्रग समेत दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
​आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला पिछले दो वर्ष से सिंथेटिक ड्रग बेचने का काम रही है। वह इसकी सप्लाई दिल्ली से लेकर आती थी । उन्होंने अंदेशा जाहिर किया कि आरोपी सिंथेटिक ड्रग को हरियाणा में ले जाने की फिराक में थे। यह ड्रग शायद न्यू ईयर समागम के दौरान होटलों में सलाई की जानी थी। एसपीएच का कहना था कि वह आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। उन्हें बड़ा खुलासा होने की उमीद है। 

पूछताछ में गुरदीप ने माना कि वह सिर्फ महिला को कार में लाने और छोड़ने का काम करता था। ड्रग सप्लाई का काम महिला ही करती थी और वह ही ड्रग की खेप दिल्ली से लेकर आती थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें