फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला से लूट के मामले में दो गिरफ्तार, दो दिन का रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना पुलिस ने 11 जून को सैनी विहार फेस-2 निवासी एक बुजुर्ग महिला का पर्स छीनकर भागने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पर्स में मोबाइल और नकदी थी। पकड़े गए लुटेरों से चोरी के पांच मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा भी बरामद हुई है। पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे और खुलासे होने की संभावना है। पकड़े लुटेरों की पहचान शिवराज सिंह और भिंदर सिंह रावत निवासी रायपुर खुर्द चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे के लिए ही ट्राइसिटी व आसपास के इलाके में चोरी व स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस की ओर से बरामद दोपहिया वाहन चोरों की निशानदेही पर बरामद हुए हैं। जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि 11 जून को कुलदीप कौर निवासी सैनी विहार फेस-3 घर से नाडा साहिब माथा टेकने जा रही थी। घर से निकलने के बाद कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकल पर सवार दो युवकों ने उसे धक्का मारकर पर्स छीन लिया था। महिला के अनुसार पर्स में कैश, मोबाइल व जरूरी कागजात थे। शनिवार को रात पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दो युवकों को शक के आधार पर रोक कर चेकिंग की तो युवक अपनी बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए। जिसके बाद सख्ती से चौकी ले जाकर पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि मोटरसाइकल चोरी की है। आरोपी ने पूछताछ में लूट की वारदात को भी कबूला और चोरी के छह दोपरिया वाहन बरामद हुए। जांच अधिकारी ने बताया की चोरों से कुलदीप कौर का पर्स व जरूरी कागजात भी बरामद कर लिए गए हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया की पकड़े गए चोरों का दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को अदालत में दोबारा पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें