फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से आए सेब के दो व्यापारी मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हिमाचल से सेब बेचने आए दो व्यापारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सेक्टर-26 के सत्संग भवन में हड़कंप मच गया। दोनों व्यापारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही सत्संग के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। रविवार की दोपहर सेक्टर-26 स्थित सत्संग में स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस पहुंचने के पहुंचने हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भवन से दो लोगों को साथ लेकर चले गए। बाद में पता चला हिमाचल से सेब के दो व्यापारी दो दिन पहले सत्संग भवन में ठहरे हुए थे। तबीयत खराब होने पर सत्संग भवन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेक्टर-26 पहुंची। चंडीगढ़ व्यापार मंडल संघ के अध्यक्ष रवि प्रकाश कांसल का कहना है कि प्रशासन को एहतियातन पूरे शहर में फिर से सैनिटाइजेशन शुरू कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें