फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वाहन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पांच दोपहिया वाहन बरामद

Tue, 08 Jul 2025 10:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। पलसौरा चौकी पुलिस ने शहर से वाहन चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों सेक्टर-56 निवासी मोनू और संजय उर्फ सन्नी उर्फ जहरबाज को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी संजय के कब्जे से दो एक्टिवा और एक बाइक बरामद की है। वहीं मोनू से एक बाइक और एक्टिवा बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार संजय के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। मोनू के खिलाफ भी एक केस दर्ज है।
विज्ञापन

पलसौरा चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम सेक्टर 56 के सरकारी स्कूल के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी दिल्ली नंबर की एक्टिवा पर घूमते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो अलग अलग जगहों से चोरी हुए चार वाहन और बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें