पंचकूला पिंजौर। पुलिस ने गांजा व अफीम की तस्करी करने वाले दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दो-दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों का नाम सुखदेव और दविंदर है जोकि पिंजौर के रहने वाले हैं। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सुरेंद्र पाल ने बताया कि सुखदेव उर्फ सुक्खा के पास पुलिस ने 360 ग्राम अफीम बरामद की और उसके खिलाफ पिंजौर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में आरोपी को पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया। दूसरे मामले में सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच इंचार्ज मोहिंदर ढ़ांडा की टीम ने 4 किलो गांजा सहित पिंजौर निवासी दविंदर को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने दो-दो की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। ब्यूरो