फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सब्जी विक्रेता से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंड़ीगढ़। मौलीजागरां में बीते 14 अगस्त को सब्जी विक्रेता से लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनसे 2500 रुपये नकद, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंचकूला निवासी अमित उर्फ डुग्गी (25) और आकाश (27) के रूप में हुई है। वहीं, अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता राम सिंह ने मौलीजागरां थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ई-रिक्शा से कहीं जा रहा था। रास्ते में चार लड़कों ने उसे घेर लिया और उससे 70 हजार रुपये और कुछ जरूरी दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 309 (4), 3 (5), 351 (3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें