फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बुलेट पर आकर चाकू से हमला कर लूट के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने अलसुबह 4.15 बजे एक व्यक्ति के पेट और हाथ पर चाकू से हमला कर लूट के मामले में सेक्टर-25 डी के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बीते 20 जून को थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कपिल और अनिकेत (23) के रूप में हुई है। इन दोनों आरोपियों ने इससे पहले 16 जून को भी अपने एक साथी के साथ मिल कर चाकू से हमला कर एक व्यक्ति से पर्स छीना था। इस बारे में सेक्टर 19 थाने में केस दर्ज हुआ था। थाना 34 पुलिस ने आरोपियों का एक दिन का रिमांड लिया है।सेक्टर 34 थाने में दर्ज केस के मुताबिक शिकायतकर्ता गांव बुड़ैल के अमरजीत पांडे औद्योगिक क्षेत्र, फेज 1 में काम करते हैं। घटना वाले दिन वह साइकिल पर सुबह अपने घर जा रहे थे। जब वह सेक्टर 32/33 की विभाजित सड़क पर पहुंचे तो दो आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल पर पीछे से आए और धमकाते हुए उन्हें सामान देने को कहा। इतने में एक आरोपी ने उनका बैग छीन लिया। इसमें उनके 500 रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। दूसरे आरोपी ने शिकायतकर्ता को गले से पकड़ पेट और हाथ पर चाकू से हमला किया। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को वारदात में शामिल बुलेट और चाकू समेत पकड़ा है। वहीं, लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि 16 जून को सेक्टर 19/27 लाइट प्वाइंट पर एक और साथी सेक्टर 25 के पवन के साथ मिल इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था। तीनों ने बुड़ैल निवासी बद्री शाह नामक सब्जी वाले को रोका। वह सब्जी खरीदने सेक्टर 26 मंडी जा रहा था। उसका पर्स छीन लिया, जिसमें 4500 रुपये और पैन कार्ड था। विरोध करने पर एक आरोपी ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और बुलेट पर भाग गए थे। पुलिस के मुताबिक जल्द पैसे कमाने के चक्कर में आपराधिक वारदात को अंजाम देेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें