फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मंगलसूत्र लूट के दो आरोपियों को 12 घंटे में दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-19 सदर बाजार में महिला का सोने का मंगलसूत्र झपटने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से सोने का मंगलसूत्र और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने वीरवार को बलटाना निवासी अमरजीत सिंह (27) और शैंकी (35) को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अमरजीत सिंह पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह सेक्टर-19 सदर बाजार में खरीदारी के लिए गई थी। भीड़ होने के कारण उन्होंने अपनी कार मुख्य बाजार के पीछे खड़ी की थी। जब वह खरीदारी कर लौट रही थी तभी पीछे से आए बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर उनका करीब डेढ़ तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गया। शिकायत मिलते ही सेक्टर-19 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सरिता राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बाइक की पहचान कर महज 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें