फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट मामले के दो आरोपियों को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने लूट मामले के दो आरोपियों करण और नीरज की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। 9 जनवरी 2020 को सेक्टर- 56 निवासी शिव की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शिव ने पुलिस को बताया था कि वह सेक्टर-56 में अपने परिवार के साथ रहता है। वारदात के दिन वह टीन कॉलोनी से जीरी मंडी की तरफ पैदल जा रहा था। जैसे ही वह रास्ते में पड़ने वाले बस स्टॉप के पास पहुंचा तो उसके फोन पर किसी रिश्तेदार का फोन आ गया। इस दौरान वह फोन पर बैठकर बात करने लगा। दोपहर के करीब साढ़े तीन बजे उसके पास दो युवक आए। एक ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारे दूसरे ने उसके हाथ से जबरदस्ती मोबाइल छीन लिया। इस दौरान आरोपियों ने कान में पहनी मुरकी के साथ एक डेढ़ सौ रुपये भी छीन लिए। इसके बाद आरोपी बस स्टॉप के पीछे जंगल की तरफ भाग गए। उसके बाद शिव ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें