फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्ले बॉय क्लब के बाहर स्टार्ट गाड़ी चोरी कर भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लब के बाहर से कार चुराने वाले दो काबू
विज्ञापन

चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित प्ले बॉय क्लब में कैथल से क्रिसमस पार्टी करने आए एक युवक की स्टार्ट कार को चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीसरे साथी के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों की पहचान खरड़ मुंडी खरड़, जनता नगर निवासी पीयूष वर्मा (21) और बठिंडा के जुझार सिंह नगर निवासी हरमनदीप सिंह (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। कैथल निवासी रीतिक गर्ग ने बताया कि पार्टी के बाद क्लब के बाहर क्रेटा गाड़ी स्टार्ट कर दोस्तों से बातें करने लग गए। इस दौरान तीन युवक उनकी कार लेकर फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने कार का नंबर मोहाली और मोहाली पुलिस के साथ साझा किया। इस दौरान खरड़ पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस को रविवार रात को गाड़ी खरड़ में खड़ी होने की जानकारी दी। सूचना पाकर औद्योगिक क्षेत्र थाने के प्रभारी रामरत्न शर्मा के नेतृत्व में टीम वहां गई और गाड़ी पर नजर रखी गई। जैसे ही दो आरोपी स्कोड़ा कार में वहां पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें