फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: किशनगढ़ से 20 लाख रुपये व 15 तोला सोना चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस की अपराध शाखा ने किशनगढ़ के मकान से 15 तोले सोने के गहने और 20 लाख रुपये की नकदी चोरी होने की गुत्थी को सुलझाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 19 लाख रुपये और 15 तोले सोने के गहने बरामद हो गए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धनास की कच्ची कॉलोनी निवासी आलोक कुमार (25) व राजू (24) के रूप में हुई है। किशनगढ़ की रहने वाली सुमन ने चार मई को आईटी पार्क थाने में घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। सुमन ने पुलिस को बताया था कि वह किशनगढ़ में परिवार समेत रहती हैं। वारदात के समय वह परिजनों के साथ एक रिश्तेदार के घर गईं थीं। अगले दिन लौटीं तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं, घर में रखे 20 लाख रुपये और 15 तोले सोने के गहने गायब थे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन

आईटी पार्क थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। केस को सुलझाने के लिए डीएसपी उदयपाल ने अपराध शाखा के इंस्पेक्टर सतविन्द्र सिंह की नेतृत्व में एक टीम बनाई। टीम ने टेक्निकल सर्विलांस से आरोपियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी राजू के खिलाफ थाना आईटी पार्क थाने में पहले से आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत एक केस जबकि आरोपी आलोक कुमार के खिलाफ भी इसी थाने में आईपीसी की धारा 392, 34 के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। पुलिस ने मामले में आरोपियों के कब्जे से सोने के दो नेकलेस, तीन अंगूठियां, पांच कान की बालियां, दो लेडीज अंगूठियां, एक लॉकेट, एक चेन, एक ब्रेसलेट, एक चांदी की पाजेब और 19 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें