फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चाकू दिखाकर टाटा इंडिगो लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते 9 मई की रात सेक्टर 18-21 की विभाजित सड़क पर चाकू दिखाकर ओला कैब चालक की टाटा इंडिगो लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस संबंध में सेक्टर-19 थाने में 10 मई को केस दर्ज हुआ था। इनमें से एक आरोपी पर चंडीगढ़ में पहले से दर्ज पांच आपराधिक मामलों की जानकारी मिली है। शिकायत के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पैसेंजर बनकर यह लूट की थी। शिकायतकर्ता मनीमाजरा निवासी 25 वर्षीय दानिश ने बताया कि 9 मई को देर रात 12.50 बजे सवारी को छोड़कर बहलाना से आ रहा था। एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास पहुंचने पर दो युवकों ने उसे सेक्टर- 17 बस स्टैंड छोड़ने को कहा। जब टैक्सी सेक्टर 18 और 21 की विभाजित सड़क पर पहुंची तो दोनों सवारियों ने उसकी हरियाणा नंबर की टैक्सी चाकू दिखाकर छीन ली। पुलिस को जांच के दौरान खुफिया जानकारी मिली कि इस प्रकार के आपराधिक तत्व कॉलोनी नंबर- 4 के कसाई खाने के पास मिल सकते हैं। यहां पुलिस को दो युवक मिले। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिनाख्त पर दोनों युवकों को पकड़ लिया। इनकी पहचान सेक्टर- 49 के 22 साल के सूरज और संजय लेबर कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के मोहम्मद जावेद के रूप में हुई। सूरज के कब्जे से शिकायतकर्ता का लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। पुलिस ने इनका तीन दिनों का रिमांड लिया है। लूटी हुई कार और चाकू उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से बरामद किया जाना है। अभी तक पुलिस को आरोपी सूरज के खिलाफ झपटमारी और चोरी के पांच पुराने दर्ज केसों की जानकारी मिली है। यह मामले अगस्त 2014 से सितंबर 2017 के बीच शहर के विभिन्न थानों में दर्ज किए गए थे। इनमें से दो केस सेक्टर- 3 थाने और एक-एक केस सेक्टर- 19, सेक्टर- 31 और सेक्टर 39 थाने में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें