फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पिस्टल तानकर युवक को रॉड से पीटने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रायपुररानी में अवैध माइनिंग की शिकायत पर एक युवक के सिर पर पिस्टल तानकर रॉड से हमला करने के आरोप में दो आरोपियों को रायपुररानी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पहचान सिम्मू उर्फ हरसिमरन नारायणगढ़ और मनीष उर्फ काला रायपुररानी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। पुलिस के अनुसार, गांव रामपुर रायपुररानी निवासी हैप्पी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 5 मई की शाम को अपने रिश्तेदार के यहां गया था और रात करीब 11 बजे वापस अपनी से बाइक से आ रहा था। वह रास्ते में गांव रामपुर के समीप बाथरूम करने के लिए रुक गया था। इसी दौरान पर एक स्विफ्ट कार में सवार होकर चार लोग आए। कार से एक युवक निकलकर बाहर आया और शिकायतकर्ता के सिर पर पिस्टल लगा दी और धमकी देते हुए कहा कि तुम हमारी अवैध माइनिंग की शिकायत करते हो आज तुझे मजा चखाते है। इतने में कार से तीन अन्य आरोपी कार से उतर कर आए उनके हाथों में लोहे की रोड और तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने हथियारों से उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल का उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। उसके बाद अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें