फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के वकील पर हमले के दो आरोपी गिरफ्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर वकील अमित सिंह सेठी के सेक्टर 9 स्थित आवास में चोरी के इरादे से घुसे तीन चोर उन पर लोहे की रॉड से हमला कर फरार हो गए थे। मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने दो आरोपियों को नयागांव निवासी मनीष और मुकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए दोनों आरोपी वकील के पुराने नौकर हैं। मंगलवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीते 17 मार्च को सेक्टर 9 में चोर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर वकील के घर में चोरी के इरादे से घुस गए थे। वारदात के दिन सुबह करीब 11 बजे वकील को जब आहट सुनाई दी तो वह बाहर निकले। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो चोर वकील पर लोहे की रॉड से हमला कर फरार हो गए, जिसमें वकील के आंख पर गहरी चोट लगी थी। इसके बाद वह पीजीआई में भर्ती थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। शिकायत के आधार पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए मोबाइल डंप डाटा उठाया। इस दौरान पुलिस को टिकटॉक से भी आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली। पुलिस जांच में मुकेश और मनीष का नाम सामने आया। इसके बाद डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार और सेक्टर 3 थाना के एसएचओ जसपाल सिंह के नेतृत्व में एसआईटी ने आरोपियों को नयागांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वकील के घर दोनों आरोपी पहले काम करते थे। वहीं, पुलिस अब तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें