चंडीगढ़। सेक्टर-41ए स्थित एक दुकान में रंजिशन दो दोस्तों पर हमला करने वाले आशू और नवीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। गौरतलब है कि पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-41 निवासी पवन कुमार ने बताया था कि वह सेक्टर स्थित अपने दोस्त हैप्पी की दुकान में आया था। इस दौरान दोनों युवक दुकान पर आए और उसके दोस्त हैप्पी को बुलवाया। हैप्पी के आने पर युवक बहस करने लगे। उसने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया था। उधर, पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया।