फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-पंजाब सीएम का ट्विटर वार, केजरीवाल बोले- दोषियों को सजा देने में नाकाम रही सरकार

Mon, 15 Oct 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Amarinder Singh and Arvind Kejriwal
विज्ञापन

दिल्ली और पंजाब के सीएम रविवार को एक बार फिर ट्विटर पर भिड़ गए। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाया तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तुरंत ही पलटवार किया। इससे पहले भी कई बार दोनों नेता ट्विटर पर आमने-सामने हो चुके हैं।

विज्ञापन


बरगाड़ी कांड की तीसरी बरसी पर केजरीवाल ने ट्वीट किया। उन्होंने तीन साल पहले हुई बेअदबी की घटनाओं और पुलिस फायरिंग में दो नौजवानों की मौत के दोषियों पर कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार को घेरा। गौरतलब है कि 2015 में पुलिस फायरिंग में कृष्ण भगवान सिंह और गुरजीत सिंह की मौत हो गई थी। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि वह कृष्ण भगवान सिंह और गुरजीत सिंह के परिजनों से शोक व्यक्त करते हैं। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी और इन दोनों निर्दोष लोगों के कातिलों को सजा देने में बुरी तरह नाकाम रही है।

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस ट्वीट के बाद तुरंत प्रतिक्रया जताई और केजरीवाल को बिक्रम मजीठिया से मांगी गई माफी तक याद दिला दी। कैप्टन ने ट्वीट किया कि अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे का सियासीकरण न करें। यह चौंकाने वाला है कि आप एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने से पहले ही कानून को नष्ट करने की बात कर रहे हैं। हम अराजकता में नहीं रहते हैं। आप से ज्यादा यह बात और कौन समझ सकता है कि जब कोई कानून के खिलाफ ज्यादा है तो क्या होता है। बादल परिवार से मांगी गई माफी याद है।
विज्ञापन

 



16 को होगी कोर कमेटी की मीटिंग
आम आदमी पार्टी की सूबे की सर्वोच्च्च कमेटी की पहली मीटिंग 16 अक्तूबर को रखी गई है। बागी सुखपाल खैरा गुट द्वारा बार-बार पंजाब इकाई को स्वायत्तता देने की मांग की जा रही थी। इसके जवाब में आप हाईकमान ने पिछले दिनों 22 मेंबरी कोर कमेटी गठित की थी। प्रदेश को लेकर सभी तरह के फैसले करने का अधिकार इसी कमेटी को दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक मीटिंग के दौरान सबसे प्रमुख तौर पर खैरा गुट पर ही मंथन होगा। सात अक्तूबर को कोटकपूरा से रोष मार्च के दौरान खैरा गुट को जिले जन समर्थन के बाद से पार्टी बैकफुट पर है। पहले वे खैरा पर पंथक एजेंडा अपनाने के आरोप लगा रहे थे। लेकिन लोगों के रिस्पॉन्स के बाद आखिर रविवार को बरगाड़ी कांड की तीसरी बरसी पर हुए समागम में आप के सभी प्रमुख नेताओं को शामिल होना पड़ा। कोर कमेटी की मीटिंग में इस बात पर मंथन किया जाएगा कि खैरा के साथ गए वॉलंटियर्स को किस तरह वापस लाया जाए। मीटिंग में इसकी रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही लोकसभा चुनाव पर भी मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें