फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से इंडोनेशिया तक के रंग हैं टूरिज्म फेस्टिवल में

Thu, 05 Dec 2013 11:17 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में वीरवार से टूरिज्म फेस्ट की शुरुआत हुई। यहां पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश, कनार्टक और गोवा के विभिन्न पर्यटन स्थलों और विदेशी टूर के बारे में लोगों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इन सभी राज्यों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं। स्टॉल में ऐसे-ऐसे पर्यटन स्थलों की भी जानकारी मिल रही है, जिनके बारे में ज्यादा सुना भी न हो।

यहां कश्मीर के स्टॉल में काफी लोग चहलकदमी करते नजर आए। जेएंडके स्टॉल के काजी ने बताया कि लोग श्रीनगर, डल लेक, सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम के बारे में काफी ज्यादा जानकारियां ले रहे हैं।

वहीं विदेशों में घूमने के शौकीन थाईलैंड के पताया और अन्य बीच के बारे में पूछ रहे हैं।

इस फेस्ट में एक शेफ मीट का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें सउदी अरब, श्रीलंका, मलेशिया के शेफ भी भाग ले रहे हैं। फेस्टिवल में विदेशी डांस का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


टूरिज्म इंडस्ट्री में भविष्य: पाटिल
फेस्टिवल का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक शिवराज पाटिल ने किया। इस मौके पर पाटिल ने कहा कि टूरिज्म इंडस्ट्री का देश में उज्ज्वल भविष्य है।

इसमें इनवेस्टमेंट कम है और रिटर्न ज्यादा है। टूरिज्म की मदद से विदेशी एक्सचेंज को बढ़ावा दिया जा सकता है। यूटी प्रशासन के पर्यटन विभाग और कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की ओर से यह फेस्टिवल करवाया जा रहा है जबकि पंजाब इसमें प्रिंसिपल पार्टनर है।

उद्घाटन के मौके पर पंजाब के पर्यटन मंत्री स्वर्ण सिंह फुल्लर और पर्यटन मंत्रालय की एडिशनल डीजी उषा शर्मा भी उपस्थित थी।

विदेशी पैकेज भी मिल रहे फेस्ट में
टूरिज्म फेस्ट में लोगों को विदेशों में घूमने जाने की भी जानकारी मिल रही है।

यहां लोगों को थाईलैंड, हांगकांग, दुबई, इंडोनेशिया और सिंगापुर आदि जैसे देशों के टूरिस्ट स्पॉट के बारे में बताया जा रहा है। थाईलैंड में घूमने के लिए 9 हजार से 18 हजार तक होटल और ट्रैवलिंग पैकेज दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं सिंगापुर के लिए 16 हजार से 31 हजार तक के होटल और ट्रैवलिंग पैकेज हैं।

चंडीगढ़ पर्यटन की भी मिली झलक
टूरिज्म फेस्ट में चंडीगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देने के भी खूब इंतजाम किए गए हैं।

चंडीगढ़ के स्टॉल में बाहर से आए लोगों को यहां पर्यटन स्थलों को जानने का मौका मिल रहा है।

चंडीगढ़ के स्टॉल को आकर्षक बनाने के लिए यहां मटका चौक का एक मॉडल भी बनाया गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें