फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घर का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 39 में शनिवार को चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-39 डी स्थित मकान नंबर 3114 निवासी निशु आनंद ने शिकायत में बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। वापस आए तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो 11 हजार रुपये नकदी, लैपटॉप, इंडक्शन स्टोव चोरी हो रखा था। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें