फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास के नीचे फंसा ट्रक, एंट्री पर लगा गार्डर भी तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मॉडर्न कांप्लेक्स के पास छोटे वाहनों के गुजरने के लिए बनाए गए अंडरपास के नीचे मंगलवार शाम को एक ट्रक जाकर फंस गया। ट्रक पूरी तरह जाकर अंडरपास की छत से लगकर फंस गया था। किसी तरह ट्रक चालाक वहां से चल गया पर अंडरपास की छत को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

दो महीने पहले बन कर तैयार हुए अंडरपास के एंट्री प्वाइंट पर लगाए गार्डर को ट्रक ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। दुकानदारों ने बताया कि इतना ही नहीं, ट्रक चालक ने बड़ी चालाकी से ट्रक को अंडरपास के नीचे से भी निकाल लिया। घटना के बाद गार्डर टूटने के बाद हवा में झूलने लगा। यह देख लोगों ने पुलिस को दी और प्रशासन के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी। बावजूद इसके तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने इसे ठीक करने की जहमत तक नहीं उठाई।
ट्रक वालों के साथ सीटीयू चालक भी कर रहे मनमानी
दो माह के अंतराल में दो बार इस आरयूबी के रास्ते में ट्रक फंस चुके हैं। प्रशासन ने आरयूबी के दोनों ओर एंट्री पर गार्डर लगा दिए थे। यही नहीं प्रशासन द्वारा बैरियर ऊंचाई की सीमा 3़.2 मीटर को दर्शाने वाले बोर्ड भी लगाए। बावजूद इसके एक महीने पहले एक ट्रक चंडीगढ़ से मॉडर्न कांप्लेक्स की ओर जाने की कोशिश करने लगा तो ट्रक की पिछला हिस्सा गार्डर में फंस गया। इसके बाद वहां पर जाम लग गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंच पुलिस ने ट्रक चालक का चालान भी किया था। गार्डर टूटने के बाद अब यहां से गुजारने वाले छोटी सीटीयू बसें भी उल्ट दिशा से एंट्री करके वहां से गुजर रही है। इससे वहां जाम की स्थित बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें