फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। फन रिपब्लिक लाइट पॉइंट पर ट्रक की टक्कर से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पर बैठी महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सेक्टर-20 चंडीगढ़ की रहने वाली मीनाक्षी शर्मा (54) के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मनीमाजरा पुलिस के अनुसार घटना रविवार की है। मीनाक्षी शर्मा अपनी सहेली की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के पीछे बैठकर मनीमाजरा फन रिपिब्लक लाइट पॉइंट से बाहर की तरफ जा रही थी, तभी हाउसिंग बोर्ड की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मीनाक्षी शर्मा सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को मीनाक्षी शर्मा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें