फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्रक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। गांव रायपुर कलां के टी-पाॅइंट पर एक ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालात गंभीर है। उसे सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद ट्रक चालक माैके से फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान बापूधाम के रहने वाले 20 साल के अरमान के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान हेमराज निवासी माैलीजागरां के रूप में हुई है। इस हादसे के समय दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे, इसके बावजूद एक जी जान नहीं बच पाई। यह हादसा सोमवार की शाम साढ़े 6 बजे उस समय हुआ जब पंचकूला की ओर से आ रहे एक ट्रक ने एक्टिवा पर सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी। इससे अरमान ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया जो कि काफी देर बाद आई और दोनों को सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला पहुंचाया। यहां पर डाॅक्टरों ने सूचना पर मौलीजागरां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सूचना के काफी देर बाद एंबुलेंस पहुंची। वहीं, पीसीआर भी देरी से आई, क्योंकि यह इलाका चंडीगढ़-पंचकूला की सीमा का था। लोग 112 पर कॉल करते तो फोन पंचकूला लग रहा था और पुलिस बोल रही थी कि यह चंडीगढ़ इलाके का मामला है, वहां कॉल कीजिए। लोगों ने कहा कि यह हादसा कैसे हुआ इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें