फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्रक ने स्कूटर को मारी टक्कर, स्कूल से लौट रही पांच वर्षीय छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शास्त्री नगर के पास आईटी पार्क लाइट प्वाइंट पर मंगलवार दोपहर एक ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूटर पर बैठी पांच वर्षीय छात्रा उछलकर ट्रक के टायरों के नीचे आ गई। ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की तो ट्रक का पहिया बच्ची के ऊपर से निकल गया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान लावण्या के रूप में हुई है। हादसे के वक्त वह पिता के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। आईटी पार्क थाना पुलिस ने ट्रक ड्राइवर कुलविंदर सिंह (27) निवासी गांव बड़ा कलां (पटियाला) के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, लावण्या दरिया गांव की रहने वाली थी और सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती थी। मंगलवार दोपहर 12 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर उसके पिता रमन उसे लेने के लिए स्कूल पहुंचे थे। छुट्टी के बाद वह उसे स्कूटर पर बैठाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही रमन शास्त्री नगर के पास आईटी पार्क लाइट प्वाइंट से रेलवे लाइट प्वाइंट की तरफ मुड़े, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दिया। हादसे में रमन स्कूटर समेत जमीन पर गिर पड़े जबकि लावण्या उछलकर ट्रक के नीचे आ गई। इस बीच चालक ने ट्रक भागाने की कोशिश की तो लावण्या टायर के नीचे आ गई। गंभीर हालत में उसे जीएमसीएच-32 पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में कुछ घंटे उपचार के बाद मंगलवार शाम को लावण्या की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बच्ची के पिता रमन डेराबस्सी की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें