डेराबस्सी। गांव शेखपुरा कलां में एक 26 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक लड़की के पिता कुलदीप सिंह निवासी शेखपुरा कलां ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी तीसरी बेटी अंजू रानी बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। कल जब वह काम पर गया तो उसके बेटे सुखवीर सिंह का फोन आया कि उसकी बेटी ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से अपनी बेटी के शव को नीचे उतारा। उनके बेटे और पत्नी ने बताया कि उनकी बेटी अंजू घर की छत पर अकेली थी। जब उसका भाई उसे बुलाने गया तो देखा कि अंजू का शव पंखे से लटका हुआ है।